फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सहारनपुर रोड स्थित डिजाइन आर्केड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, चिकित्सकों ने लोगों को सुरक्षित रक्तदान की जानकारी दी।
रक्तदान शिविर के दौरान श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की डॉ. निधि ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने रक्तदान से होने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में भी विस्तार से बताया। डॉ. निधि ने बताया कि कहा कि एक यूनिट रक्तदान से जहां एक साथ चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है, वहीं रक्तदान करने वाला व्यक्ति खुद भी स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने लोगों से तमाम भ्रांतियों को दरकिनार कर बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में रविंद्र, गौरव, सुमित नंदा, उपेंद्र, अमित, विक्रम, राजेश, बृजपाल, शुभम आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों ने कहा कि उन्हें रक्तदान कर खुशी हो रही है कि वह यह संदेश देने में कामयाब रहे कि इंसानियत से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। रक्तदान शिविर में डिजाइन आर्केड के निदेशक रविंदर व बिट़्टू, अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी के संस्थापक सुमित कुमार, शिल्पी, प्रीति, राजेश, कविता खान, टीना शर्मा, विक्रम, अमित, सौरभ पंवार, चंद्रपाल सिंह, गौरव कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
आरिफ को जीवन रक्षक अवार्ड
विगत दिनों रोजा तोड़कर मरीज अजय को खून देकर उनकी जान बचाने वाले शहर निवासी आरिफ खान को शिविर में जीवन रक्षक अवार्ड प्रदान किया गया। क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि रमजान के दौरान रोजा तोड़कर मरीज अजय को खून देकर उनकी जान बचाने को लेकर आरिफ ने इंसानियत की अनूठी मिसाल है। उम्मीद है कि समाज में कई और आरिफ खान निकलकर सामने आएंगे। जो लोगों की जिंदगी बचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें