फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिले ऑटो रिक्शा यूनियन पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून ऑटो-रिक्शा यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अध्यक्ष बालेंद्र तोमर की अगुवाई में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला और न्यूनतम किराया 35 रुपये करने समेत चार सूत्री मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने किराया वृद्धि समेत चार सूत्री मांगों पर 30 मई तक निर्णय का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा संचालक मीटर व्यवस्था लागू करने की स्थिति मेें ऑटो का न्यूनतम किराया 35 रुपये और इसकेबाद 15 रुपये प्रति किलोमीटर करने का मांग कर रहा है। इसके अलावा रात में 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक किराया शुल्क 25 से 30 फीसदी करने, संचालन 25 से 35 किलोमीटर करने, प्रमुख स्थानों कुठालगेट, शिव मंदिर, सहस्रधारा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट, डाटकाली मंदिर, फ न वैली, हरबर्टपुर आदि स्थानों पर ऑटो ले जाने की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने किराए के संबंध में 30 मई तक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। अन्य मांगों को लेकर परिवहन मंत्री व सचिव वार्ता करने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन अध्यक्ष बालेंद्र तोमर, शमीम अहमद, बिलाल कुरेशी, राशिद, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें