फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून एफसी में नौ और अक्रांता एफसी में आठ नए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

फुटबाल क्लब ट्रांसफर प्रक्रिया में दून एफसी को खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। दून एफसी में नौ खिलाड़ी ने ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत शामिल हुए। इसके अलावा अक्रांता एफसी में आठ और गढ़वाल स्पोर्टिंग में पांच नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
जिला फुटबाल संघ एसोसिएशन की ओर से 27 से 29 अप्रैल तक ट्रांसफर लेने और 30 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि रखी गई थी। प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्लबों के 30 खिलाड़ियों ने नए क्लब में शामिल होने की रुचि दिखाई जबकि किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत देहरादून फुटबाल एकेडमी के सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ियों ने क्लब छोड़ा। इसके अलावा केवि स्पोर्टिंग व दून स्टार के तीन-तीन, विल्स यूथ क्लब, खुखरी क्लब, चंद्रबनी इलेवन, शिवालिक एफसी व दून यूनाइटेड के दो-दो खिलाड़ियों ने नए क्लब में रुचि दिखाई। दून एफसी में सबसे अधिक नौ और अक्रांता एफसी में आठ खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव उस्मान खान ने बताया कि ट्रांसफर प्रक्रिया में क्लब बदलने के लिए 16 क्लबों के खिलाड़ियों ने रुचि दिखाते हुए नौ क्लबों को चुना। प्रक्रिया को लक्ष्मण सिंह ठाकुर, गुरचरण सिंह, एलपी सुंद्रियाल व रमेश राणा ने संपन्न कराया।
....................
इन क्लबों में शामिल हुए खिलाड़ी-
दून एफसी : सनम पुन, लोकेश सिंह, तुषार थापा, अमन खंडूड़ी, पवन सिंह रावत, अजेंद्र सिंह, अजीत कुमार, अशोक गुरुंग व विश्वजीत सिंह
अक्रांता एफसी : अंजेश थापा, अनुराग राणा, योगेश सिंह, शिरिंग तेनजिंग, प्रकाश क्षेत्री, गोहर निसार, ज्ञानेंद्र थापा व दीपक सिंह रौतेला
गढ़वाल स्पोर्टिंग : नितेश धीमान, गौरव शर्मा, जीत सिंह रावत, संजीव राणा, शुभम
देहरा इलेवन : अंकुश ममगाई, विशाल बुटोला
शिवालिक क्लब : हेमंत मर्तोलिया, दिनेश बृजवाल
अधोईवाला एफसी : तरुण कुमार
खलंगा ब्वॉयज : मुकुल अग्रवाल
केवि स्पोर्टिंग : खिम बहादुर थापा
गढ़वाल ब्वॉयज : अंकित शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें