फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से अधिक के बिल का ही बने ई-वे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार से अधिक के बिल का ही बने ई-वे बिल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
20 अप्रैल से प्रदेश में लागू होने वार्ले ई-वे बिल सिस्टम के संबंध में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कर आयुक्त से मिला। उन्होंने 50 हजार या इससे अधिक के बिल का ही ई-वे बिल बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कर आयुक्त से ई-वे बिल पर चर्चा की।
प्रदेश महामंत्री विनय गोयल के नेतृत्व में कर आयुक्त सौजन्या से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ई-वे बिल की आड़ में उत्पीड़न की आशंका से व्यापारियों में भय का माहौल है। ई-वे बिल से शुरू में व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिस पर कर आयुक्त ने व्यापारियों को उत्पीड़न न होने देने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कर आयुक्त से शहर के भीतर माल की आवाजाही पर 10 किलोमीटर की छूट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, अनुज गोयल, संजीव गुप्ता, राजकुमार रेखी, महावीर प्रसाद गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, अशोक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें