फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में फीस नियंत्रण को अध्यादेश लाए सरकार: जुगरान कहा इससे सभी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

निजी मेडिकल विश्वविद्यालय संयुक्त अभिभावक संघ के संरक्षक एवं भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि प्रदेश में निजी स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए सरकार अध्यादेश लाए। ताकि सभी स्कूलों की मनमानी पर रोक लग सके।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता के दौरान जुगरान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से अध्यादेश लाया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार की ओर से एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू किए जाने का जो फैसला लिया गया है इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को मानक बनाया जाए। अध्यादेश सीबीएसई, आईसीएसई आदि सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू हो। इसके अलावा बोर्डिंग, हास्टल स्कूलों के लिए मानक बनाए जाएं। स्कूलों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की भी जांच हो। इसके अलावा बस सुविधा, बोर्डिंग, मेस, टूर आदि सभी प्रकार के अन्य शुल्कों पर भी नियंत्रण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें