ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने शनिवार को कार्यालय में बैठक कर ‘एक बूथ 20 यूथ’ कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए मॉनीटरिंग टीम का गठन किया। इस अवसर पर कुलदीप थपलियाल को युवा मोर्चा का शिवालिक मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। धर्मपुर ग्रामीण के लिए राहुल चौहान को ‘एक बूथ 20 यूथ’ का प्रभारी बनाया गया। श्याम पंत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत में भाजयुमो अहम भूमिका निभाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सुनील उनियाल गामा, राजेश रावत, विशाल गुप्ता, सत्येंद्र नेगी, उदय सिंह, गौरव सहगल आदि मौजूद रहे।