ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम हाउस टैक्स वसूली को लेकर बुधवार से वार्डों में मुनादी कराएगा। इसके अलावा नगर निगम के क्षेत्रीय कर निरीक्षक अब वार्डों में दस्तक देंगे। क्षेत्रीय कर निरीक्षक वार्डों में जाकर लोगों से टैक्स जमा करने की अपील करेंगे। 31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराने वालों से 15 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला जाएगा।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि हाउस टैक्स जमा कराने वालों को अभी किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। वहीं, जो लोग अपना टैक्स 31 मार्च तक जमा नहीं कराते हैं तो बाद में उनसे 15 हजार रुपये जुर्माने के साथ टैक्स की वसूली होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि अब तक 15 करोड़ से अधिक टैक्स वसूल चुका है। वहीं केंद्रीय संस्थानों से भी चार करोड़ से अधिक का टैक्स मिलने की उम्मीद है। इस वित्तीय वर्ष के 20 करोड़ रुपये का लक्ष्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।