फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दशमेश यात्रा जत्था की ओर से सोमवार को पटेलनगर स्थित रामगड़िया भवन में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में गुरुनानक नाम लेवा संगतों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सरदार हरपाल सिंह सेठी ने बताया कि नवंबर 2019 में मनाए जाने वाले गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जो संगत धार्मिक स्थानों जैसे पटना साहिब, नानकमत्ता साहिब, हजूर साहिब, हेमकुंड साहिब, मणिकरण साहिब आदि के दर्शन करना चाहती हैं वे आवेदन कर सकती हैं। इस दौरान दशमेश यात्रा जत्थे की नींव रखी गई। इसके लिए जत्थे की सरपरस्ती की सेवा जत्थेदार दिलीप सिंह एवं हरपाल सिंह सेठी को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही 21 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि जिले की संगतों को ज्यादा से ज्यादा गुरुद्वारों के दर्शन कराए जाएंगे। सम्मेलन में जत्थेदार दिलीप सिंह, सरदार हरपाल सिंह सेठी, सुरजीत सिंह, बृजेंद्र पाल सिंह, सेवा सिंह, विरेंद्र पाल सिंह करनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें