फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर लिस्ट बनाने का काम लगभग पूरा
विज्ञापन

दो निकायों में नहीं बनी नई वोटर लिस्ट

आयोग ने वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तारीख नौ मार्च की है तय
बाजपुर व रुड़की में सीमा विस्तार पर स्टे के कारण नई वोटर लिस्ट नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सीमा विस्तार और परिसीमन का पहले विरोध और अब कानूनी लड़ाई के बीच राज्य निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट बनाने के काम में काफी आगे पहुंच गया है। बाजपुर और रुड़की निकायों के सीमा विस्तार पर स्टे के कारण यहां पर निर्वाचन आयोग नई वोटर लिस्ट बनाने का काम नहीं कर पाया है। दून समेत कुछ एक स्थानों पर ही वोटर लिस्ट को फाइनल टच देना शेष रह गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की सूची नौ मार्च तय की है।
विज्ञापन

इस बार नगर निकायों में बडे़ स्तर पर सीमा विस्तार हुआ है। सीमा विस्तार और परिसीमन की अधिसूचना में देरी के कारण इन जगहों पर घोषित कार्यक्रम के बावजूद आयोग वोटर लिस्ट का काम तय समय पर शुरू नहीं करा पाया। 50 फीसदी से ज्यादा निकायों में वोटिंग लिस्ट बनाने का काम काफी देर से शुरू हो पाया। हालांकि नगर निकायों में आरक्षण भी अभी फाइनल नहीं हो पाया है, लेकिन यह ऐसा काम है, जिसकी वजह से निर्वाचन आयोग कोई दिक्कत महसूस करे। उसकी प्राथमिकता में सिर्फ एक काम फिलहाल है, कि वह वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की तय तारीख तक यह काम कर दे। आयोग इस बात पर काफी हद तक सुकून महसूस कर सकता है कि वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से ही अभी तक चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्धन के अनुसार, बाजपुर और रुड़की में नई वोटर लिस्ट नहीं बनाई गई है। स्टे के कारण यह संभव नहीं हो पाया है। बाकी सभी जगह वोटर लिस्ट बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें