फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 से अधिक लोग वायरल की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
50 से अधिक लोग वायरल की चपेट में
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया।
ग्राम पंचायत बाढो के डाबरा गांव में इन दिनों वायरल का प्रकोप फैला हुआ है। गांव में 50 से अधिक लोगों में खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण देखे गए हैं। लोगों को ठंड लगने के साथ ही तेज बुखार भी आ रहा है। लोगों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते छह दिन से गांव में लोग बीमारी से ग्रसित हैं। कई ग्रामीणों की हालत बेहद खराब हैं। लोग खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं। मुन्नादास, अमरू दास, अनीता देवी, गुलाब सिंह, मुन्नी देवी आदि का कहना है कि सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं वायरल की चपेट में है। लोगों को इलाज के लिए 45 किमी दूर पीएचसी कालसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गांव में 20 परिवार निवास करते हैं। लेकिन सभी परिवारों का कोई न कोई एक सदस्य बुखार से ग्रसित है। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों ने उल्टी-दस्त की भी शिकायत बताई है।
विज्ञापन

नजदीकी अस्पताल में ताले
गांव से सबसे नजदीकी अस्पताल तीन किमी दूर एलोपैथिक अस्पताल मुंधान है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं। इसके चलते लोगों को इलाज के लिए 45 किमी दूर कालसी जाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी विभाग डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते है। अस्पताल से मुंधान, सिंगोर, रामपुर, गडोल, बाढो, डाबरा जैंदोऊ, लटऊ, चिरटाड़ समेत एक दर्जन गांव की आबादी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

पीएचसी कालसी प्रभारी के नेतृत्व में डाक्टरों की एक टीम को गठित कर गांव भेजा जाएगा। ग्रामीणों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। - डॉ. वाईएस थपलियाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें