ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय धर्मावाला में रविवार को टेली मेडीसिन यूनिट का लोकार्पण किया गया। इस दौरान टेली मेडीसिन यूनिट ने नोएडा के अस्पताल से संपर्क कर वहां के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल त्यागी एवं वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त किया।
धर्मावाला स्थित चिकित्सालय में टेली मेडीसिन यूनिट हैदराबाद की धनुष इन्फ ोटेक प्रा. लि. द्वारा स्थापित की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. नवीन बलूनी ने कहा कि टेलीमेडीसिन के माध्यम से दूरदराज के अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय के डॉ. अनुज सिंघल ने टेलीमेडीसिन से होने वाले लाभ एवं जन-साधरण को विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भविष्य में चार धाम यात्रा मार्ग पर (बड़कोट, मनेरी, नारायणकोठी, पीपलकोठी) में भी टेली मेडीसिन यूनिट की स्थापित की जाएंगी। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजिस्ट आगरा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पीके महेश्वरी, डॉ. मनोज भाटी, डॉ. राहुल चौधरी, डॉ. गौतम शर्मा, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. एनएस. खत्री, डॉ. सागर लवानियां, डॉ. पवन गर्ग, डॉ. गोविंद सिंह बिष्ट, डॉ. ताराश्री सिंघल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. अंकित मिश्रा, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।