फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे और एकता के प्रतीक हैं त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सभी त्योहार भाईचारे और एकता के प्रतीक हैं। हम सबको सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाना चाहिए। राजपुर रोड स्थित बाइबिल कॉलेज में सोमवार को आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ने यह बात कही। शोभायमान प्रार्थना सेवा सदन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व विधायक ने कहा है कि त्योहारों के मनाने के भी अनेक तरीके हैं। त्योहारों में केवल भाईचारा ही झलकना चाहिए। इस दौरान उन्होंने 96 वर्षीय ई बेंजामिन, 90 वर्षीय महबूब वासिहो, 88 वर्षीय मिलसेंट ग्रे, 85 वर्षीय जार्ज चरन, शकुंतला गुप्ता, अंकित चावला, सुशील दिलावर, वेद प्रकाश सूद को सम्मानित किया। इस अवसर पर पास्टर रोशन, ब्रदर कैरोल रोजन, ब्रदर देश दीपक, तिलक कुकरेजा, हरीश अरोड़ा, सूर्य विक्रम शाही, जयदीप थापा, प्रकाश नेगी, अर्जुन सोनकर, उदयवीर मनोज कुमार, एसोम, प्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें