फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला और भानिया ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला और भानियावाला ने बनाई बढ़त
विज्ञापन

-- शहीद मंजीत सिंह चौहान वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। शहीद मंजीत सिंह चौहान वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुरूआती मुकाबलों में डोईवाला और भानियावाला की टीमों ने जीत हासिल कर बढ़त बनाई। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। भानियावाला में संगम क्लब भानियावाला कान्हरवाला की ओर से आयोजित शहीद मंजीत सिंह चौहान वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे लाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने शहीद मंजीत सिंह की माता कमला देवी और पत्नी शीला देवी के अलावा आनंदी देवी, प्रसन्नी देवी, कौशा देवी आदि को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मैच में संगम क्लब भानियावाला ने दशमेश क्लब खैरी को 24- 22 और 21- 11 से और दूसरे मैच में डोईवाला ने मिस्सरवाला को 21- 11 और 21-13 के अंतर से पराजित कर बढ़त बनाई। बताया गया कि सोमवार को प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विशाल क्षेत्री, क्लब अध्यक्ष मनोहर नेगी, ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान नीलम नेगी, राजन गोयल, गगन गोयल, रीता नेगी, यशपाल चौहान, पंकज रावत, संतोषी थपलियाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें