फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-दून में नेशनल पुलिस चैंपियनशिप 26 से

विज्ञापन
विज्ञापन
दून में नेशनल पुलिस चैंपियनशिप 26 से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में पहली बार 26 से 30 दिसंबर तक अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 32 टीमों के 1119 एथलीट हिस्सा लेंगे। पुलिस लाइन मैदान में चैंपियनशिप का शुभारंभ 26 दिसंबर को राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल करेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि 66वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। 26 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल डा. केके पाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले और समापन समारोह स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप विभिन्न प्रदेशीय पुलिस बल और अद्धसैनिक बलों की 275 महिलाओं समेत कुल 1119 एथलीट हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सीआरपीएफ के 111, बीएसएफ के 105, पंजाब के 90 और उत्तराखंड के 83 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इनमें 41 पुरुष और 42 महिला एथलीट शामिल हैं। प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 44 इवेंट होंगे, इनमें 23 पुरुष और 21 महिला श्रेणी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें