फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर अमल नहीं होने से भड़के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों पर अमल नहीं होने से भड़के कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
प्रांतीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बैठक में लंबित 13 सूत्री मांगों पर अमल नहीं होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बिशन सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों को दस साल की सेवा पर 2400 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

रविवार को राजपुर रोड स्थित संघ भवन में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वर्दी देय है, लेकिन बजट का अभाव बताकर समय पर वर्दी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। बैठक में आउटसोर्स से रखे गए कर्मचारियों के स्थायीकरण, समूह घ से वन रक्षकों के पदों पर प्रमोशन के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट या कृषि विज्ञान की बाध्यता को समाप्त करने, चतुर्थ श्रेणी वन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 24000 देेने और पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि मांगों पर शीघ्र अमल नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। बैठक में संगठन के प्रांतीय महामंत्री दीवान सिंह नेगी, प्रांतीय संरक्षक कल्याण गिरि, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह जीना, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, सुलतान सिंह तोमर, जयपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें