पौड़ी (ब्यूरो)। रविवार को रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से जिले के कई मोटर मार्गों सहित एक अन्य जिला मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार अन्य जिला मार्ग सीकू खाल-ज्वाल्पा के साथ ही गांवों को जोड़ने वाले खंडाह-गिरगांव-मैठाणा, एकेश्वर-मलेथा, नौगांव खाल-सुरखेत, दुधार खाल मोटर मार्ग पर मलबा आने व सड़क के पुस्ते टूटने से आवाजाही ठप हो गई है।