फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागर गाकर मां नंदा को बुलाया मायके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। कड़ाकोट पट्टी के अन्नपूर्णा मठ पैतोली में डुग्री गांव से आशा देव रोतेला भूमियाल देव के आगमन के साथ ही तीन दिवसीय नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। क्षेत्र के 10 गांवों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

नंदा देवी मंदिर पैतोली में आयोजित नंदा देवी महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को हुई संध्या में क्षेत्र के जागर सम्राट बुद्धि सिंह दानू की अगुवाई में जागर गीतों की प्रस्तुतियों से मां नंदा को कैलाश से मायके बुलाने का आह्वान किया गया। देवी-देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। शुक्रवार को भूमियाल देवता की अगुवाई में बाजे-भंकोरों के साथ भूमियाल देवता केले के पेड़ को लेने चलियापाणी गांव के कैली बागवान पहुंचे। जहां आचार्य लक्ष्मी प्रसाद सती ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ देवता और केले के पेड़ की पूजा की। देवता के पश्वा ने अवतरित होकर केले के पेड़ को जड़ से उखाड़कर डुंग्री, चलियापाणी, फर्स्वाणकोट, सीरी आदि गांवों का भ्रमण कर अन्नपूर्णा मठ पैतोली के लिए प्रस्थान किया। इसके साथ ही यहां शुक्रवार से तीन दिवसीय नंदा देवी महोेत्सव शुरू हो गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भूमियाल देवता को भेंट अर्पित कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें