संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। चकराता वन प्रभाग के देवघार रेंज की मझोग बीट में अवैध रूप से तुन की लकड़ी के स्लीपर से भरे लोडर वाहन को गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। कार्रवाई में वाहन में ले जाए जा रहे तुन की लकड़ी से बने 10 स्लीपर बरामद कर लिए गए।
मंगलवार की सुबह हाटकोटी रोड पर मझोग के पास वन विभाग की टीम ने सामने से आ रहे एक लोडर वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान लोडर में रखे गए 10 लकड़ी के स्लीपर के बारे में वाहन चालक से पूछताछ की गई। लेकिन, वह मौके पर लकड़ी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वन क्षेत्राधिकारी देवघार शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि तुन प्रकाष्ठ के 10 नग स्लीपर अवैध रूप से काटकर ले जाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन को सीज कर वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।टीम में वन दरोगा जयपाल सिंह चौहान, वन आरक्षी बलबीर सिंह, श्याम सिंह मौजूद रहे।