इंदिरा मार्केट स्थित लेमिनेशन स्टोर से चोर मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी हुए दस मोबाइल फोन में नौ आई फोन हैं। चोरी को लेकर धारा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि चोरी को लेकर इंदिरा मार्केट स्थित गुलाटी लेमिशेन दुकान की संचालिका सारिका गुलाटी ने तहरीर दी। कहा कि 11 मार्च की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर से केवल मोबाइल लेकर गए। जबकि, दुकान में अंदर अन्य कीमती सामान भी था। चोरी को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।