फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 10 मकान मालिकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 10 मकान मालिकों से 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूले। वहीं, 10 संदिग्ध लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए। चार लोगों को कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की गई। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एसएसपी निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र के करीब 100 मकानों में जाकर बाहरी लोगों का सत्यापन किया। 10 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। उनके 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। 10 संदिग्ध लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई कर 2500 रुपये का राजस्व एकत्र किया गया। चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें