फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन की धोखाधड़ी के मुकदमों को निपटाने के लिए मांगे 10 करोड़, मुकदमा दर्ज

Thu, 04 May 2023 03:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सुमंत भूषण निवासी इंदर रोड की शिकायत पर मोहम्मद असलम निवासी मच्छी बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। मुकदमों की सुनवाई के दौरान न्यायालय गए व्यक्ति से आरोपियों ने यह रकम मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि सुमंत भूषण निवासी इंदर रोड की शिकायत पर मोहम्मद असलम निवासी मच्छी बाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुमंत भूषण ने मोहम्मद असलम व उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर और डालनवाला में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराए थे। ये मुकदमे विभिन्न कोर्ट में चल रहे हैं। सुमंत गत 24 अप्रैल को कोर्ट गए थे। वहां उनसे असलम मिला। आरोप है कि मुकदमों को निपटाने के लिए असलम ने 10 करोड़ रुपये की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें