फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता वन प्रभाग से देवदार के 10 स्लीपर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता वन प्रभाग के ग्राम सवाई से वन विभाग ने देवदार के 10 अवैध स्लीपर बरामद किए हैं। स्लीपर को तिरपाल से छिपाकर रखा गया था। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि ग्राम सवाई में देवदार के स्लीपर एक तिरपाल से ढककर रखे गए हैं। रिवर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार भट्ट के नेतृत्व में वनकर्मी गांव पहुंचे। गांव से लेकर आसपास के जंगल और खेतों में छानबीन की गई। इस दौरान गांव के निकट एक प्लास्टिक तिरपाल से ढककर रखे गए दस स्लीपर दिखाई दिए। टीम ने स्लीपर को अपने कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जिस खेत में स्लीपर रखे हुए थे उसके मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है। स्लीपर कहां से लाए गए थे, कहां ले जाने की योजना थी इसकी जांच की जा रही है। विदित हो कि डेढ़ माह पूर्व इसी क्षेत्र से देवदार के 70 स्लीपर और कटर मशीन बरामद की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें