rishikesh, bells, bhootnath temple
- फोटो : file photo
देवभूमि उत्तराखंड में शिव का एक पौराणिक मंदिर है, जहां शिवालय के चारों ओर लटकी 10 घंटियों से अलग-अलग ध्वनियां आश्चर्य में डाल देती हैं। यह मंदिर तीर्थनगरी ऋषिकेश में स्थित है। भूतनाथ मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर को लेकर शिव और सती के विवाह की कहानी भी जुड़ी है।
कहा जाता है कि कैलाश पर्वत से जब शिव अपनी बारात लेकर सती के पिता दक्ष के यहां आए तो उससे पहले उनकी बारात भूतनाथ मंदिर में ही रुकी। परमार्थ निकेतन के नजदीक स्थित यह मंदिर आज भव्यता के कारण भी श्रद्धालुओं को रोमांचित करता है।
इस मंदिर में इसका मुख्य प्रांगण में लटकी दस घंटियां श्रद्धालुओं को चमत्कृत करती है। शिवलिंग के चारों तरफ लटकी ये दस घंटियां अपनी अलग ध्वनि के लिए श्रद्धालुओं के रोमांचित करती हैं। सात मंजिल भवन का रूप धारण कर चुके इस मंदिर की हर मंजिल में देवी-देवताओं को दर्शाया गया है।