I
I उत्तराखंड में 28 फरवरी से शुरू हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत दून अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। शुक्रवार को इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें सभी जरूरी तकनीकी संसाधनों को स्थापित करने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है।I
Iप्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के दौरान चिकित्सा इकाइयां अलर्ट मोड पर रहेंगी। इसके लिए पूर्व में दून अस्पताल से भी 10 बेड मांगे गए थे। अस्पताल प्रबंधन ने सभी बेड में ऑक्सीजन सप्लाई, मॉनीटर और सक्शन के अलावा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस पर दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि मांग के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
I
II
I
I
Iदून अस्पताल में जल्द शुरू होगा पूछताछ केंद्रI
Iदून अस्पताल में जल्द ही पूछताछ केंद्र की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। दून अस्पताल में वर्ष 2019 में पूछताछ केंद्र की शुरूआत की गई थी। कोरोना काल के बाद अस्पताल में पूछताछ के केंद्र बंद हो गया था। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मरीजों को चिकित्सक की ओपीडी खोजने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि ओपीडी भवन के भू-तल में पूछताछ केंद्र बनाया जाएगा।
I
Iडायलिसिस इकाई के बाहर बनेगा ग्रीन जोन
I
Iदून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि डायलिसिस यूनिट के बाहर ग्रीन जोन बनाया जाएगा। इससे डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाएगा। इसमें डायलिसिस यूनिट के बाहर सर्जिकल जूते-चप्पल और मास्क रखे जाएंगे।
I
Iजन औषधि केंद्र में रखें सभी जरूरी दवाएंI
Iदून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल के सभी जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालकों से सभी जरूरी दवाएं रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। अस्पताल के एमएस डॉ. बिष्ट ने बताया कि कई बार शिकायतें आती हैं, कि मरीज को चिकित्सकों की ओर से लिखी गई दवाएं बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ती हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल के सभी जन औषधि केंद्र के संचालकों को सभी प्रकार की जेनरिक दवाओं को रखने के निर्देश दिए गए हैं।I