फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडी के नाम पर ठग लिए 1.80 लाख रुपये

सार

आरडी के नाम पर पूर्व सैनिक से 1.80 लाख रुपये ठग लिए गए।अनुज सिंह का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से आरडी में तीन हजार रुपये हर माह जनशक्ति मल्टी स्टेट, मल्टी परपज कोऑपरेटिव सोसाइटी लि. में जमा कर रहा थे।वह रुपये लेने गए तो पता चला कि सोसायटी शहर के लोगों को झांसा देकर भाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरडी के नाम पर पूर्व सैनिक से 1.80 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने उनसे तीन हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पैसे जमा कराए। इसके बाद अपना दफ्तर बंद कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि पूर्व सैनिक अनूप सिंह रावत निवासी शिव कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुज सिंह का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से आरडी में तीन हजार रुपये हर माह जनशक्ति मल्टी स्टेट, मल्टी परपज कोऑपरेटिव सोसाइटी लि. में जमा कर रहा थे। इसका ऑफिस शास्त्रीनगर, हरिद्वार रोड, देहरादून में है। कथित सोसायटी ने उनको एक आरडी बांड भी जारी किया है।
आरडी की मैच्योरिटी 25 अप्रैल 2022 को थी। वह रुपये लेने गए तो पता चला कि सोसायटी शहर के लोगों को झांसा देकर भाग गई है। शास्त्रीनगर और अन्य जगह स्थित अपने सभी ऑफिस भी बंद कर दिए हैं। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1903 पर कॉल कर इसकी सूचना दी। पता चला कि सोसायटी के खिलाफ कई शिकायतें पहले से है। सोसायटी में प्रतिनिधि शान अंसारी निवासी धर्मपुर देहरादून, शुभम गर्ग निवासी नेहरू पुरम, एमडीडीए कॉलोनी, कांवली रोड, एजेंट गणेश नेगी निवासी कुम्हार गली, अजबपुर कलां के जरिये हर माह रुपये इकट्ठा किया जाता था। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें