चार नवंबर को दिति कुमारी नाम की महिला ने संपर्क किया और कहा कि उन्हें पार्ट टाइम नौकरी करने पर घर बैठे 18-20 हजार रुपये महीने मिलेंगे। उसे लिंक देकर ज्वाइन करने को कहा गया। पीड़ित ने दिए गए पोर्टल पर एकाउंट बनाया।
ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगों ने बेरोजगार युवक से 1.34 लाख रुपये ठग लिए। द्रोण वाटिका सहस्रधारा रोड निवासी अमित अग्रवाल ने राजपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि बेटे शुभम ने दो नवंबर को साइट पर नौकरी के लिए एकाउंट बनाया।
विज्ञापन
चार नवंबर को दिति कुमारी नाम की महिला ने संपर्क किया और कहा कि उन्हें पार्ट टाइम नौकरी करने पर घर बैठे 18-20 हजार रुपये महीने मिलेंगे। उसे लिंक देकर ज्वाइन करने को कहा गया। पीड़ित ने दिए गए पोर्टल पर एकाउंट बनाया।
इसके बाद एक अन्य व्यक्ति से काम करने के तरीके के लिए ऑनलाइन संपर्क कराया गया। उसने झांसा दिया कि ऑनलाइन कंपनी के उत्पाद बेचने पर अच्छा मुनाफा होगा। इस बहाने आरोपियों ने पीड़ित से बैंक खातों में 1.34 लाख रुपये जमा करवा लिए।