फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वर स्क्रीन पर चमकेगी श्रीनगर की तान्या

Mon, 11 Aug 2014 02:20 PM IST
अभिषेक बहुगुणा / अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की बेटी तान्या पुरोहित डोभाल जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर चमक बिखेरने जा रही है।
विज्ञापन


अनुष्का के साथ मिला अहम किरदार
एक्टर से प्रोड्यूसर बनी अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच-10 से वह बॉलीवुड में कदम रखेंगी। जल्द रिलीज होने वाली इस फिल्म में उन्होंने अनुष्का के साथ एक अहम किरदार निभाया है।

श्रीनगर में पली-बढ़ी और यहीं एक्टिंग का ककहरा सीखने वाली तान्या पुरोहित डोभाल जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उनकी पहली फिल्म एनएच-10 जल्द रिलीज होगी।
विज्ञापन


इस फिल्म में पहली बार डिटेक्टिव का किरदार निभा रही अनुष्का को तान्या फिल्म में कई मुश्किलों से बचाती नजर आएंगी। गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा दीप्ति नवल भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले एक धारावाहिक में भी तान्या जल्द दिखाई देंगी। प्रख्यात संस्कृतिकर्मी और हेनब गढ़वाल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डीआर पुरोहित की पुत्री तान्या ने बताया कि वह दिल्ली में अपने पति टीवी पत्रकार दीपक डोभाल के साथ रह रही हैं।

एक ऑडीशन के जरिये उन्हें एनएच-10 फिल्म के लिए चुना गया। तान्या ने हाल ही में प्रसिद्ध फिल्मकार महेश भट्ट की फिल्म डैडी के नाट्य रूपांतर में मुख्य किरदार निभाया है।

पूजा भट्ट ने की तान्या की तारीफ
दिल्ली में मंचित इस नाटक को काफी सराहना मिली। खासतौर पर तान्या के अभिनय ने सबका ध्यान खींचा। डैडी फिल्म में यह किरदार निभाने वाली पूजा भट्ट ने तान्या की अदाकारी को खुद से बेहतर बताया।
विज्ञापन


चक्रव्यूह, पांडव नृत्य जैसे कई लोक नाटकों में अभिनय कर चुकीं तान्या अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर उत्तराखंड की लोक परंपराओं, नाट्य शैली और अन्य पारंपरिक विधाओं को पूरे विश्व में पहचान दिलाना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें