फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के 11 आईएएस और पांच IPS अफसरों को मिला प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरोक्रेसी को सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। प्रदेश के 11 आईएएस और पांच आईपीएस अफसरों को डीपीसी के बाद पदोन्नत किया गया है। इनमें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात दो आईएएस अफसर 1985 बैच के अनूप वधावन व 1986 बैच के उत्पल कुमार सिंह भी शामिल है।
विज्ञापन


शासन में तैनात 1986 बैच के दो प्रमुख सचिवों एस रामास्वामी व डॉ. रणबीर सिंह के साथ ही उन्हें भी मुख्य सचिव ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है। केंद्र में तैनात अनूप वधावन व उत्पल कुमार सिंह को सीएस ग्रेड में प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है।

एस रामास्वामी व डॉ. रणबीर सिंह का पद शासन में अपर मुख्य सचिव का होगा, लेकिन बतौर प्रमुख सचिव जो विभाग इनके पास थे, फिलहाल वे उन्हें ही देखेंगे।

सात आईएएस अफसर हुए सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोट

इसके अलावा 2003 बैच के सात आईएएस अफसरों को सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। इनमें सौजन्या कर्नाटक और सचिन कुर्वे अभी महाराष्ट्र में प्रतिनियुक्ति पर है। इन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन मिलेगा। जबकि राज्य में तैनात पांच अफसरों को प्रभारी सचिव के तौर पर जल्द ही स्वतंत्र विभाग दिए जाएंगे। अन्य प्रोन्नत‌ियों की जानकारी नीचे दी गई है.

इन्हें मिली मुख्य सचिव ग्रेड
अनूप वधावन, उत्पल कुमार सिंह, एस रामास्वामी, डा. रणबीर सिंह

इन्हें दिया गया सेलेक्शन ग्रेड
सौजन्या, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, हरबंश चुघ, चंद्रशेखर भट्ट, अरविंद ह्यांकि, उषा शुक्ला
विज्ञापन

अंशुमन और जीएस मार्तोलिया बने आईजी

शासन ने 1998 बैच के आईपीएस डीआईजी कार्मिक अजय प्रसाद अंशुमन व डीआईजी कुंभ मेला जीएस मार्तोलिया को आईजी के पद पर पदोन्नत किया है। साथ ही 2002 बैच के एसपी विजिलेंस वीपी सिंह को डीआईजी बनाया गया है।

2003 बैच की विम्मी सचदेवा को सलेक्शन ग्रेड मिला है। जनवरी 2017 में वे डीआईजी बन जाएंगी। रुद्रप्रयाग के एसपी व 2012 बैच के आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा को कनिष्ठ वेतनमान में प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें