फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज केदारघाटी जाएगी एएसआई की टीम

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। केदारनाथ में हुई तबाही का सर्वेक्षण करने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया(एएसआई) की टीम सोमवार सुबह केदारनाथ के लिए रवाना होगी। पार्लियामेंटरी समिति के दौरे की वजह से टीम में परिवर्तन किया गया। जानकारी के मुताबिक अब आगरा के संरक्षण अधिकारी आरके सिंह के बजाए पंकज तिवारी टीम में शामिल होंगे। इसके अलावा दून सर्किल के अधिकारी अतुल भार्गव और निदेशक संरक्षण एके सिन्हा टीम में शामिल हैं। यह टीम इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड(ईपीआईएल) कंपनी के दल के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना होगी। इस कंपनी को केदारनाथ में मलबा हटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें