फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला रंग, बादल छाए, बरसे कम

Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मौसम ने शुक्रवार को फिर हल्की करवट ली। दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बरसे कम। प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं। शनिवार को भी प्रदेश भर में बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में पांच से 40 मिलीमीटर तक बारिश की उम्मीद है। उधर, दून में भी लगभग दिन भर बादल छाए रहे। अलबत्ता, मौसम विभाग के अनुमान के विपरीत बादलों ने बरसने से गुरेज किया। रायपुर, मालदेवता, राजपुर आदि इक्का-दुक्का इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह साढ़े आठ बजे तक 24.1 मिलीमीटर बारिश रही। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 93, जबकि न्यूनतम 73 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दून में शनिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकाें में हल्की, जबकि कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें