फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में प्रधानाध्यापिका पर आरोप तय

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्कूल की प्रधानाध्यापिका द्वारा चिट फंड के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शिक्षिका पर आरोप तय किया गया। जेएम प्रथम ज्योति बाला की अदालत में मामले में बहस हुई। बचाव पक्ष की ओर से बताया गया कि शिक्षिका पर कोई मामला नही बनता। पुलिस ने गलत धाराएं लगाई गई हैं। वही सहायक अभियोजन अधिकारी कुसुम रमन व अल्पना थाना ने बताया कि शिक्षिका ने षडयंत्र के तहत भोले भाले लोगों को फंसाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। जिसमें 160 गवाह प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मामले में शिक्षिका ने कई लोगों के पैसे जमा कर उन्हें करोड़ों का चूना लगाया था। पुलिस में शिकायत के बाद शिक्षिका फरार हो गई थी। लोगों के विरोध के चलते पुलिस ने बाद में शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षिका की गिरफ्तारी के बावजूद लोगों ने पूर्व में प्रदर्शन कर शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिक्षिका अभी जेल में हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें