फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवघार रेंज में मिला नर गुलदार का शव

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूनी। चकराता वन प्रभाग के देवघार रेंज में एक नर गुलदार का शव मिला है। उसके सभी सभी अंग सुरक्षित हैं। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कालसी भेज दिया है। सोमवार सुबह कुछ महिलाएं देवघार रेंज में घास लेने गई थीं। इस दौरान उन्हें चांदनी बीट के कंपार्टमेंट नंबर चार में गुलदार का शव नजर दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी विभागीय कर्मचारियों तक पहुंचाई। डीएफओ के निर्देश पर रेंज अधिकारी मंगलदास और मोल्टा रेंज के रेंजर जोगन दास कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे। गुलदार की लंबाई सात फिट दो इंच और उम्र करीब पांच साल है। उसके दांत, नाखून और अन्य अंग सुरक्षित हैं। डीएफओ डा. दिवाकर सिन्हा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसके शरीर पर कहीं संघर्ष के निशान भी नहीं हैं। बताया कि गुलदार शेड्यूल वन का प्राणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें