फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मियों के भत्तों पर फैसला जल्द, वित्त मंत्रालय में आज अहम बैठक

Tue, 21 Feb 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : file photo
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू हुए कई महीने बीतने के बाद भी मकान किराया भत्ता समेत अन्य भत्तों पर फैसला नहीं होने से उपजे असंतोष को दूर करने के लिए वित्त मंत्रालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। संकेत है कि इसमें सरकार द्वारा बनाई गई एक समिति की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर कर्मचारी संघों की कई आपत्तियों के बाद सरकार ने कुछ समितियों का गठन कर चर्चा आरंभ की थी। इन समितियों को कर्मचारियों की समस्या का समाधान चार महीने में करना था, लेकिन अब आठ महीने होने वाले हैं। इस वजह से कर्मचारियों के बीच उपजे असंतोष को दूर करने के लिए वित्त मंत्रालय में इन दिनों सक्रियता बढ़ गई है।

खबर है कि सरकार की ओर से बनाई गई तीन समितियों में से एक, जिसके पास भत्ते का मुद्दा भी था, ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही यह समिति अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंप देगी। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की बैठक में इस रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वित्त वर्ष से मिल सकता है नया भत्ता

- फोटो : file photo
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के रेलवे, डाक विभाग व आयकर विभाग समेत कई विभागों के कर्मचारी इस बात से काफी नाराज चल रहे हैं कि सरकार की ओर से कर्मचारी की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आयकर कर्मचारी महासंघ के प्रमुख अशोक कनौजिया का कहना है कि सरकार कर्मचारियों के साथ टालमटोल का रवैया अपना रही है। जिस रिपोर्ट को सरकार को चार महीने में दे दिया जाना चाहिए था, वह रिपोर्ट अभी तक नहीं तैयार है। कर्मचारी इस बात से भी नाराज हैं कि उन्हें लगता है कि सरकार कर्मचारियों को भत्ता देने में भी जान-बूझ कर देरी कर रही है।

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भत्तों से जुड़े मामलों को सरकार 1 अप्रैल 2017 को अधिसूचित कर सकती है। यह तारीख इसलिए ताकि नए वित्त वर्ष से कर्मचारियों को नया भत्ता मिले। हालांकि इससे कर्मचारियों को कुछ घाटा भी होगा, क्योंकि पुनरीक्षित वेतन का भुगतान न हो तो वह बकाया के शक्ल में मिल जाता है, लेकिन भत्ते के मामले में कोई बकाया नहीं मिलता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें