फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोडाफोन-आइडिया को पीछे छोड़ नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हुई जियो, आंकड़ों में देखें कंपनियों की कहानी

Sat, 27 Jul 2019 06:30 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जियो ने वोडाफोन-आइडिया को पीछे छोड़ा (इंफोग्राफिक्स-रोहित झा) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिर्फ तीन साल के भीतर रिलायंस जियो ने देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जियो ने वोडाफोन-आइडिया को पीछे छोड़ दिया है। जियो के ग्राहकों की संख्या 33 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि वोडाफोन-आइडिया 32 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे पायदान पर है। 
विज्ञापन


ट्राई ने 19 जुलाई को मासिक टेलीकॉम रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट पर नजर डालें तो देश में फिलहाल 116 करोड़ मोबाइल यूजर हैं। 

जियो और वोडाफोन-आइडिया के बाद एयरटेल तीसरे नंबर पर खिसक गया है। मार्च में ही जियो ने एयरटेल को पीछे छोड़ दिया था। चौथे पायदान पर बीएसएनएल है तो पांचवे स्थान पर टाटा टेलीसर्विसेज।
विज्ञापन

कैसे नंबर 1 पर पहुंचा जियो?

जियो ने 2019 में भी लगाई बड़ी छलांग (इंफोग्राफिक्स-रोहित झा) - फोटो : Amar Ujala
जियो की शुरुआत सितंबर 2016 में हुई थी। अपने लॉन्च के साथ ही सस्ते डेटा टैरिफ और फ्री वॉयस कॉलिंग के दम पर भारत के भीड़ भरे टेलीकॉम बाजार में जियो ने अपनी जगह बना ली। ये वो दौर था जब एयरटेल नंबर वन की कुर्सी पर काबिज था। वोडाफोन और आइडिया अलग-अलग थे। मोबाइल डेटा की कीमतें, जेब साफ करने की ताकत रखती थीं और मोबाइल के बिल हजारों में आना आम था। 

जियो ने इस सूरत को काफी कुछ बदला और सबसे ज्यादा असर डेटा पर ही पड़ा। टेलीकॉम बाजार को खुद के गिरेबान में झांकने की जरूरत पड़ी और धीरे-धीरे काफी कुछ बदल गया। वोडाफोन और आइडिया ने हाथ मिला लिया।



अगस्त 2018 में दोनों औपचारिक तौर पर साथ आए। ग्राहकों की संख्या थी 42 करोड़। लेकिन वोडाफोन-आइडिया के टावर से ग्राहक गिरते रहे और ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज कंपनी के पास 32 करोड़ ग्राहक बचे हैं। जबकि जियो अपने ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है। 

जनवरी 2019 में जियो के पास 28.94 करोड़ ग्राहक थे। बीते 7 महीनों में ही ये संख्या बढ़कर 33.13 करोड़ हो चुकी है और जियो देश का नंबर वन टेलीकॉम सर्विस प्रदाता बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें