फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर हत्या

Sun, 18 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
murder - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
विज्ञापन
बांदा। युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे परिवार की एक महिला से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पिता ने मृतक के ममेरे भाई विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फिलहाल फरार है। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शनिवार को रात मेें अखिलेश (22) पुत्र बच्चीलाल आरख घर की छत पर सो रहा था। रविवार को सुबह बहन करुणा ऊपर गई तो उसका शव देखा। गले में फंदा कसने का निशान था। परिजनों ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक घटनास्थल पहुंचे और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व अखिलेश परिवार की एक महिला को सूरत (गुजरात) भगा ले गया था। परिजनों के दबाव मेें एक सप्ताह पहले वह उसे लेकर गांव लौट आया। इस पर कुंदन आरख उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश में रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कुंदन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह कमासिन थाना क्षेत्र के पड़री गांव रहने वाला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें