फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 35 लाख के सोने के साथ एयरपोर्ट पर महिला गिरफ्तार, दुबई से ला रही थी सोना

Mon, 02 Jul 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo Photo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1.145 किलोग्राम सोने के साथ एक महिला को कस्टम विभाग की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया। महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह दुबई की फ्लाइट से सोना लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आई थी। 
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक सुबह 10.25 बजे इंडिगो की दुबई की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। कस्टम को सूचना मिली की दिल्ली की रहने वाली महिला जीनत खातून 1.145 किलोग्राम सोना लेकर आई है। इस महिला के पास तीन बैग थे। जैसे ही महिला चेकिंग के लिए एक्सरे मशीन पर आई। कस्टम ने उनसे पूछा कि आपके पास कोई सोने की वस्तु तो नहीं है। इस पर महिला ने कोई भी चीज होने से इंकार कर दिया।

महिला के तीनों बैग जैसे ही एक्सरेे मशीन पर चेक किए गए तो दो बैग में कुछ नहीं निकला जबकि तीसरा बैग में एक्स का निशान महिला ने बनाया था। यह बैग जैसे ही कस्टम के ऑफिसर ने एक्सरे मशीन में डाला तो इसमें सोने की वस्तु के होने की पुष्टि हुई। बैग खाली कर जब अंदर की सिलाई खोली गई तो इसमें गोल्ड स्ट्रिप की चार छड़ें बरामद की गईं। खास बात यह रही कि सोने की गोल्ड स्ट्रिप में चांदी का पानी चढ़ा रखा था।
विज्ञापन


इस सोने की कीमत 35.50 लाख आंकी गई है। कस्टम ने महिला से इस सोने के होेने का कागज मांगा लेकिन महिला इसके कागज नहीं दिखा सकी। इस पर महिला का सोना जब्त कर कस्टम एक्ट 1962 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। महिला को कस्टम ने जमानत पर रिहा कर दिया। कस्टम विभाग की ओर से सोना लाने के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच के  बाद कस्टम ड्यूटी काटने और जुर्माना लगाने के बाद महिला को सोना वापस किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें