एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा है। घटना की जानकारी पाकर तहसीलदार भूपाल सिंह और सीओ नवीन कुमार नायक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिरौना निवासी दीपू बरार की पत्नी सीमा (23) ने घर में गुरुवार की रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि उस समय परिजन सो रहे थे। शुक्रवार को शव कमरे में लटका देख परिजन रोने लगे। शोरगुल सुनकर पास पड़ोस केे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसओ एट मनोज कुमार सिंह हमराहियों के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खबर पाकर तहसीलदार भूपाल सिंह और सीओ नवीनकुमार नायक भी पिरौना पहुंच गए। पुलिस के अनुसार युवती की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। मृतका के मायके जौरा थाना मोंठ से उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। हालांकि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।