फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए निकली महिला से दुष्कर्म, फिर पहना दिए छोटे कपड़े

Thu, 13 Oct 2016 11:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उन्नाव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली के एक गांव में दोपहर नित्यक्रिया के लिए निकली महिला देर शाम जब घर नहीं लौटी तो पति तलाशने निकला। बहुत ढूंढने पर भी महिला नहीं मिली तो पति थाने पहुंच गया। इसके बाद गांव का चप्पा-चप्पा छाना गया। महिला को तलाशने निकली पुलिस को देख गांव में हड़कंप मच गया। देर रात महिला पास के गांव के बाहर बेसुध हालत में पड़ी मिली।  
विज्ञापन


महिला ने सदर कोतवाली पुलिस को बताया बुधवार दोपहर वह घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में उसे गांव का ही एक युवक मिला और उसने जबरन उसे उठा लिया। महिला के मुताबिक गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे जमकर पीटा। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी महिला को बेसुध हालत छोड़ कर भाग निकला। देर शाम तक जब महिला घर वापस नहीं आई तो पति ने कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां होश आने के बाद उसने घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, पीड़ता जब घर से निकली थी तो साड़ी में थी। जब वह गांव के बाहर बेहोशी मिली तो उसके बदन पर टी शर्ट और लैगी थी। पुलिस इस माथापच्ची में जुटी है कि आखिर यह हुआ कैसे। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें