फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खाई में गिरने से एक की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह कांदनी के पास एक टाटा मोबाइल (जुंगा) खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।   घायल को जिला अस्पताल से जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टाटा मोबाइल सरूड़ से वापस किश्तवाड़ की तरफ आ रहा। जब वह कांदनी गांव के पार कर रहा था तो अचानक गाड़ी चालक से बेकाबू होकर करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार अबरार अहमद निवासी चरहार किश्तवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि वहीं का रहने वाला नसीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य करते हुए घायल व्यक्ति को पुलिस की मदद से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इसके चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें