फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक से मिली वर्षा

Tue, 23 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली में मौजूद वर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसी पिकनिक या लव स्पॉट पर नहीं ‘पिस्टल वाली प्रेमिका’ वर्षा ने प्रेमी अशोक यादव से कोतवाली में मुलाकात की और कुछ देर तक बातचीत की। वह अशोक के दोस्त राहुल के घर रह रही है। उसी के साथ वह कोतवाली आई थी।  इस मामले में भारती व अशोक के परिवार बीच बुधवार को आपसी पंचायत होनी है। इसी के बाद इस मामले पर कोई आगे की कार्रवाई संभव होगी।
विज्ञापन



वर्षा की मां संतोष कुमारी नेपिछले सोमवार को कोतवाली में आकर खासी जद्दोजहद की थी जिसमें अशोक को छोड़ने को कहा था। वहीं भारती अशोक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी है। वहीं मंगलवार को वर्षा अशोक के मित्र राहुल के साथ कोतवाली आई और उसने अशोक को बुलाकर बात करने की ख्वाहिश जताई।

उसके मौसिया बीडी यादव के यहां से उसके परिजनों के साथ कोतवाली बुलवाया गया। महिला कांस्टेबिलों की मौजूदगी में वर्षा ने कुछ देर अशोक से बात भी की और बमुश्किल 15 मिनट बाद वह वापस बांदा लौट गई। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बुधवार को होने वाली पंचायत में यदि आपसी सहमति नहीं बनती तो वह अशोक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। कुल मिलाकर पंचायत के बाद ही कोई फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें