फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन खाई में गिरे, दो की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
रामबन और डोडा जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति कार (जेके19-2184) में सवार होकर बनिहार निवासी शौकत अली गिरी राष्ट्रीय राजमार्ग से जम्मू की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह पंठियाल पहुंचा तो एक मोड़ पर कार असंतुलित हो गई और वह देखते ही देखते तीन सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कार में केवल एक ही व्यक्ति शौकत ही सवार था, जिसकी मौत हो चुकी थी।

बाद में उसके शव को निकाल कर रामसू पीएचसी पहुंचाया गया। इस मामले में रामबन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भाला-गालोठ रोड से गुजर रहा एक स्कूटर (जेके06-8628) सोमवार देर शाम को खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में भाला निवासी संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय तरोन से अपने घर की ओर आ रहा था। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे खाई से निकाला गया। मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें