शुगर मिल रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से युवक की मौत् होने पर मौके पर पहुची पुलिस
पूर्वोत्तर रेलवे की पटरी पर सोमवार को 30 किमी के भीतर दो व्यक्तियों के जीवन के सफर का अंत हो गया। एक का शव टिनिच के पास तो दूसरे का ओड़वारा के पास बरामद हुआ। दोनों की अलग-अलग ट्रेनों से गिरने से मौत हुई है।
टिनिच प्रतिनिधि के मुुताबिक गौर थाना क्षेत्र के टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के निकट मान पुरवा के पास सोमवार रात ट्रेन से एक यात्री नीचे गिर गया। सुबह गांव के कुछ लोग जब शौच के लिए जा रहे थे तो रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को देखा। थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । स्टेशन अधीक्षक एएच खान ने बताया कि रात में किसी ट्रेन से गिरने से मौत का मामला प्रतीत होता है। क्षत विक्षत होने से शव की पहचान नहीं हो सकी।
वहीं साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार ओड़वारा के पास डाउन ट्रैक पर किमी संख्या 567 के बीच 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। ड्राइवर ने वॉकी टाकी से स्टेशन मास्टर को सूचित किया। आधे घंटे बाद आरपीएफ, जीआरपी और पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। एस आई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में ले ली गई है। शिनाख्त नहीं हो सकी है।