फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में बवाल

Tue, 14 Mar 2017 11:26 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में रविवार को होली का जुलूस निकालने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। इस पथराव में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर एसडीएम व सीओ ने मोके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन


इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में होली का जुलूस निकालने की परंपरा है।

इसी के तहत रविवार को  होली के दिन  जुलूस निकाला गया था। बताया जाता है कि जुलूस जब एक इबादतगाह के सामने से होकर गुजरने लगा तो दूसरे समुदाय के लोगों ने उस रास्ते से जुलूस ले जाने पर एतराज कर दिया।
विज्ञापन


इस पर दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करन लगे। धीरे धीरे बवाल बढ़ गया और दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाना शुरु कर दिया।

इस पथराव में एक पक्ष के राजबहादुर, लल्लन सिंह, माधवराज पांडेय, शिवप्रकाश, नीरज व दीपू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के अब्दुल गफर, उसकी पत्नी, अनवर अली व अमीन घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुची लेकिन बवाल पर काबू करने में नाकाम रही। इसके बाद एसडीएम व सीओ को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एसडीएम हरिशंकर लाल शुुक्ल, सीओ सबीहुल हम्द, कोतवाल हरी सिंह एवं आईएसएफ के जवानो ने मौके पर पहुुुंचकर मोर्चा संभाला और बवाल कर रहे लोगो को खदेड़ा। इस मामले में आमीन ने 10 लोगों के खिलाफ कटरा बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम हरिशंकर लाल शुक्ल ने बताया कि गांव में शांति है। सीआईएसएफ के जवानो को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें