फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में ट्रेन से कटकर दो की हुई मौत

Mon, 23 Jul 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला।
विज्ञापन
गजरौला में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत के बाद जानकारी हासिल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो अलग अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  रविवार की सुबह करीब 11 बजे कांकाठेर के पास रेल ट्रैक पर शव मिला। जिसकी मौत किसी ट्रेन से कटकर हुई थी। ट्रैकमैन महेश ने मृतक की शिनाख्त हरिराज पुत्र श्यामलाल निवासी हीरानगर धनौरा के रुप में की।
विज्ञापन


ट्रेन हादसे का शिकार हुआ मृतक के मोहल्ले में ही ट्रैकमैन रहता है। जिसके चलते मृतक की पहचान हो गई। बताया गया कि मृतक दिमागी से रुप से बीमार था। जोकि हलवाई काम करता था। ट्रैकमैन की सूचना पर परिजन पहुंच गए। जिनमेें कोहराम मच गया।  
शाम करीब पांच बजे तिगरिया भूड़ के पास रेल ट्रैक पर एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के पास से दिल्ली से गुवाहटी का टिकट मिला है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि मालगाड़ी आने से पहले उक्त व्यक्ति ट्रैक के पास बैठा हुआ दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें