फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 05 Dec 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)।
विज्ञापन

 ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे आ रहे कई ट्रक भी किसान के ऊपर से निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा खन्ना के मेन बाजार निवासी जगदीश (36) पुत्र मुरली प्रजापति तीन बीघा भूमि में खेती करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार रात जगदीश अन्ना पशुओं से फसल की रखवाली के लिए खेतों पर गया था। सुबह खेत से घर लौटते समय कानपुर-सागर हाइवे में पशु चिकित्सालय खन्ना के समीप सड़क पार कर रहा था। तभी कबरई से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। अन्य ट्रक भी किसान के ऊपर से निकल गए। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
इंसेट
बेटे हो गए अनाथ, मां का बुरा हाल
महोबा। जगदीश की मौत से परिवार का बुरा हाल है। पत्नी प्रवेश रानी पर तीन बेटाें की परवरिश का बोझ आ गया है। वहीं मां को रोता देख बेटे भी बिलखते नजर आए। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। वही मृतक परिवार में इकलौता था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें