रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद चौराहे पर सोमवार की रात स्कार्पियों एवं ट्रक की टक्कर में प्रधान प्रतिनिधि समेत छह लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया।
कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी हीरा कन्नौजिया के पुत्र विश्वनाथ कन्नौजिया उफ़ॱर विशाल की बारात बड़े ही धूमधाम से गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद निवासी योगेंद्र कन्नौजिया के यहां गई थी। वहां से मांगलिक कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने के बाद प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह डब्बू (25), हरि गुप्ता (70), रामबदन (70), अनिल (33), मंटू (25), हरिंद्र (45) भोजन करने के बाद स्कार्पियो से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही कासिमाबाद चौराहे पर पहुंचे कि रसड़ा की तरफ से तेज गति से जा रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें हरि गुप्ता एवं रामबदन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि शेष गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्रधान का एकलौता पुत्र व प्रधान प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह डब्बू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।