फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को कुचला

सार

शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिजनों ने चालक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
इसी रोडवेज बस ने टेंपों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के परतापुर तराई में साइकिल से खेत से घर लौटते समय छात्र को मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

परतापुर तराई गांव निवासी सतीश पाल का पुत्र सचिन (14) गांव के पास स्थित रामस्वरूप सावित्री देवी इंटर कालेज में कक्षा सात में पढ़ता था। शुक्रवार को सचिन साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। जब वह रामस्वरूप सावित्री देवी इंटर कालेज के पास से गुजर रहा था तभी पीछे से मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे सचिन पाल गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर से निकल गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ने मौरंग की ट्राली ट्रैक्टर से अलग कर दी और  ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख मृतक की मां ममता देवी और पिता सतीश पाल आदि परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। सतीश ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। सतीश पाल ने बताया कि चालक ने ट्राली निकाली और ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सतीश ने बताया कि सचिन उनका सबसे बड़ा पुत्र था। उसके एक बेटी दीक्षा और छोटा बेटा सौरभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें