फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर ले उड़े जेवरात

Tue, 22 May 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोलाबाजार में टप्पे बाजी के बाद फुटेज देखते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में मंगलवार को तीन उचक्कों ने एक महिला को झांसा देकर कीमती जेवरात लेकर भाग गए। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के पास आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। 
विज्ञापन


बगहिया की 55 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रह्मदेव मौर्याफ मंगलवार को बाजार करने के लिए शहर के गोला बाजार गई थी। उसी दौरान तीन युवक मिले और उनके पास दो बेटे होने की जानकारी दी। छोटे बेटे को गंभीर बीमारी होना बताए और ठीक होने के लिए पूजा पाठ कराने की सलाह दी। यदि पूजा पाठ नहीं हुआ तो चार दिन में अनहोनी होने की चेतावनी दी।

महिला के छोटे बेटे की तबियत खराब रहती है। उसी वजह से महिला उन युवकों की बात का विश्वास कर ली। तीनों युवक अगरबत्ती मंगाए और गली में ले गए। पहले महिला के गले से सोने की चेन, झाला, दो अंगूठी, कील उतरवा कर पोटली में रखवा दिया। उसके बाद जेवर साथ में होने पर पूजा का असर नहीं होने का झांसा दिए।
विज्ञापन


महिला से जेवर की पोटली ले लिए और उसे 84 कदम चलने के लिए कह दिए। पीछे मुड़कर देखने पर पूजा बेकार हो जाने का भी झांसा दिए। जैसे ही महिला आगे बढ़ी, तीनों युवक जेवरात लेकर भाग गए। बाद में महिला ने पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें