फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर डीएम के खिलाफ जांच 

विज्ञापन
कमिश्नर दफ्तर पर पहुंचे जांच अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। डीएम पर खनन पट्टों के कार्यादेश की फाइलें लंबित रखने और रकम मांगने के आरोपों की जांच करने मंगलवार को फैजाबाद के कमिश्नर पहुंचे। कमिश्नरी सभागार में फाइलों की जांच की गई। मौके पर बस्ती के कमिश्नर, डीएम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गत 18 मई की शाम वीडियो क्रांफ्रेंसिंग कर खनन, गेहूं खरीद, खाद्यान्न वितरण और रमजान में कानून व्यवस्था की स्थितियों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने बस्ती में खनन की शिकायतें उन तक पहुंचने पर नाराजगी जताई। खनन पट्टों के लिए डीएम सुशील कुमार मौर्य पर रकम मांगने के आरोप व अन्य शिकायतें मिलने पर बस्ती के कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम पर लगे आरोपों की जांच फैजाबाद के कमिश्नर मनोज कुुमार मिश्र को सौंपी गई। मंगलवार को जांच के क्रम में फैजाबाद कमिश्नर के साथ वहां के अपर आयुक्त प्रशासन छोटेलाल मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। फाइलों की गहन जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की। कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि जांच पूरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जांच की बाबत डीएम सुशील कुमार मौर्य का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इस संबंध में बस्ती के कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फैजाबाद के कमिश्नर जांच करने आए थे। औपचारिक मुलाकात हुई है। फाइलों की जांच के बाद वे वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें