Accused of sexually suggesting child
- फोटो : Accused of sexually suggesting child
एक बच्ची से अश्लील हरकत करने के मामले में मोहल्ले के युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसएचओ रविंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद ही रिपोर्ट लिखने की कार्रवाई होगी। जहानाबाद क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। 18 जुलाई को उसकी बेटी पड़ोस के हमउम्र बच्चों संग घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान ही मोहल्ले का युवक आ गया। आरोप है कि बहला फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया। जिसके बाद उससे अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो उसको डरा धमकाकर छोड़ दिया। मामले की जानकारी लगने पर महिला ने बेटी के साथ हुई घिनौनी हरकत की शिकायत जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर की है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिसको लेकर जांच कराई जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।